Connect with us

उत्तराखण्ड

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत पहुंचे हल्द्वानी, मीडिया से कही यह बात

Haldwani news एनडीए गठबंधन ने राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की है, जिस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ रावत ने कहा की भाजपा किसी को भी लाभ या हानि के लिए पद नहीं देती, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है, ऐसे में आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के लिये चयन करना सभी के लिए गर्व की बात है, एक पिछड़े राज्य से आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बनाया है।

वहीं केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी लोकसभा से सांसद तीरथ रावत ने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं कि भविष्य में से एक कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा अग्निपथ योजना में से आने वाले अगले वीरों को राज्यों की नौकरियों में विशेष छूट दी जाएगी, जिसको केंद्र सरकार और भाजपा शासित सभी राज्यों की सरकारों ने स्पष्ट कर दिया है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।

जिसके चलते देश में कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई है। अग्निवीर बनेंगे जिनकी आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी गई है, और सरकार को यह भरोसा है कि सभी युवा इस योजना का लाभ लेंगे, क्योंकि उनके अंदर राष्ट्रीय सेवा का भाव है, वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत द्विवेदी की आवास पर बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर कई विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]