उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : कैंची धाम मेले को लेकर तैयार हुआ ट्रैफिक प्लान,बाहरी राज्यों एवं जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक प्लान…
*श्री कैंची धाम स्थापना दिवस/मेला 2026 हेतु ट्रैफिक प्लान*🛑🛑*बाहरी राज्यों/जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक प्लानः-*1- देहरादून, हरिद्वार, NCR, दिल्ली, मुरादाबाद की ओर से वाया रामनगर/ कालाढूगी से कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागाँव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आर०टी०ओ० रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन काठगोदाम नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।2- रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को गन्ना सेन्टर एवं शीतल होटल से डायवर्ट कर बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन काठगोदाम / नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।3- बरेली रोड की ओर से आने वाले वाहनों को तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा एवं रेलवे स्टेशन काठगोदाम / नगर निगम काठगोदाम में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।4- रोडवेज बस रेल गाड़ी के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को रोडवेज / रेलवे स्टेशन हल्द्वानी। काठगोदाम से शटल सेवा के माध्यम से कैची धाम भेजा जायेगा।*जनपद नैनीताल के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु ट्रैफिक प्लान-*1- रामनगर, कालाढूंगी की ओर से आने वाले कैंची धाम को जाने वाले वाहनों को नयागाँव तिराहे से नैनीताल तिराहा से लामाचौड़ से आर०टी०ओ० रोड तिराहा से पंचायतघर तिराहा से शीतल होटल से बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।2- लालकुआँ की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड तीनपानी तिराहा से गोलापार काठगोदाम नारीमन तिराहा से भीमताल की ओर भेजा जायेगा जिनको विकास भवन भीमताल में वाहनों को पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम को भेजा जायेगा।3- नैनीताल / ज्योलीकोट/ धारी मुक्तेश्वर की ओर से आने वाले कैचीधाम को जाने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग भवाली में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम भेजा जायेगा।*जनपद अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, से आने वाले व्यक्तियों/ पर्यटकों हेतु ट्रैफिक प्लान-*1- अल्मोडा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, से आने वाले कैचीधाम को जाने वाले वाहनों को खैरना पार्किंग में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैचीधाम भेजा जायेगा।2- हल्द्वानी की ओर से अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहनों को भीमताल, खुटानी बैण्ड से नथुवाखान/ रामगढ होते हुए भेजा जायेगा।3- इसी प्रकार अल्मोड़ा, बागेश्वर की ओर से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन इसी रूट का प्रयोग करेंगे।🛑*दिनांक 13-6-2026 से 16-6-2026 तक विस्तृत ट्रैफिक प्लान-*🛑*भारी माल वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान*-🛑1- भारी माल वाहन का आवागमन दिनांक 13-6-2026 को प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।🛑2- दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 00.01 बजे से दिनांक 16-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।3.राशन, फल, सब्जी व अन्य आवश्यक सेवा वाहन दिनांक 13-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे से दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 6.00 बजे तक आवागमन कर सकते है। दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 6.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 की रात्रि 11.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।4- अल्मोडा, बागेश्वर से आवागमन करने वाले माल वाहन/भारी वाहन वाया रामनगर/ मोहान, रानीखेत, होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे व इसी रूट से वापस आयेंगे।5- पिथौगरागड, चम्पावत से आवागमन करने वाले वाहन वाया टनकपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे व इसी रूट से वापस आयेंगे।*केएमओयू/ रोडवेज की बसों हेतु ट्रैफिक प्लान*1- दिनांक 13-6-2026 को केमू /रोडवेज की बसों का आवागमन यथावत रहेगा।2- केमू / रोडवेज की बस जिनको अल्मोडा / पिथौरागढ़ः बागेश्वर जाना है दिनांक 14-6-2026 को सायं 2.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 की दोपहर 12.00 बजे तक भवाली/कैची धाम क्षेत्र में प्रतिबन्धित रहेंगे एवं इन वाहनों को खुटानी वैण्ड / क्वारब से डार्यवट कर वाया रामगढ, मुक्तेश्वर से भेजा जायेगा।*छोटे वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान (दिनांक 13-6-2026 की प्रातः 8.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 को सायं 4.00 बजे तक)*1- हल्द्वानी-काठगोदाम वाया ज्योलीकोट नं0-01 बैण्ड की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।2- नैनीताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सैनिटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जायेगा।3- हल्द्वानी-काठगोदाम वाया भीमताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से केंची धाम भेजा जायेगा।4- अल्मोड़ा की ओर से कैची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खैरना में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से कैची घाम भेजा जायेगा।5- ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीबैण्ड-1 से नैनीबैण्ड-2 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।6- अल्मोड़ा की ओर से कैची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को खोरना में पार्क कराया जायेगा एवं वहां से शटल सेवा के माध्यम से केंची धाम भेजा जायेगा।7- ज्योलीकोट की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाडी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीचैण्ड-1 से नैनीबैण्ड-2 से खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर, होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।8- भीमताल की ओर से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटी टैक्सी वाहनों को खुटानी बैण्ड से मुक्तेश्वर होते हुए क्वारब की ओर भेजा जायेगा।9- अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से हल्द्वानी मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को को क्वारब से डायवर्ट कर नथुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।10- रानीखेत की ओर से हल्द्वानी मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे टैक्सी वाहनों को खैरना से क्वारब, नधुवाखान, मुक्तेश्वर से खुटानी बैण्ड से भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा। *दुपहिया वाहनों हेतु ट्रैफिक प्लान-* (दिनांक 14-6-2026 की प्रातः 8.00 बजे से दिनांक 16-6-2026 को सायं 4.00 बजे तक)1- समस्त टैक्सी बाईक एवं दुपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।2- कैंची धाम को जाने वाले समस्त दुपहिया वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम, नैनीताल तिराहा कालाढूंगी, बाईपास तिराहा विकास भवन पार्किंग एवं डॉट चौराहा नैनीताल, मस्जिद तिराहा भवाली से प्रतिबन्धित किया जायेगा।*शटल सेवा*1- सैनिटोरियम पार्किंग भवाली2- जंगलात बैरियर भवाली3- ब्लॉक पार्किंग भीमताल4- खैरना5- पनीराम डांबा6- तल्लीताल टैक्सी स्टैण्ड7- नगर निगम इ0का0 काठगोदाम8- रेलवे स्टेशन काठगोदाम9- रोडवेज केमू स्टेशन हल्द्वानी10-प्रस्तावित आई०एस०बी०टी० पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी*चौपहिया वाहन पार्किंग स्थल*1- सैनेटोरियम भवाली,2- नैनीबैण्ड-1 नैनीताल रोड3- फरसौली परिवहन निगम पार्किंग4- विकास भवन भीमताल पार्किंग5- रेलवे स्टेशन काठगोदाम6- रोडवेज/ केमू स्टेशन हल्द्वानी7- प्रस्तावित आई०एस०बी०टी० पार्किंग, गौलापार हल्द्वानी*दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल*1- काठगोदाम रेलवे स्टेशन2- नगर निगम इण्टर कॉलेज काठगोदाम3- विकास भवन पार्किंग भीमताल4- फरसौली परिवहन निगम पार्किंग*डायवर्जन प्वाइंट-*1- नयागाँव- रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बाजपुर की ओर भेजा जायेगा।2- नैनीताल तिराहा कालादूँगी- नयागाँव की ओर से आने वाले वाहनों को लामाचौड की तरफ भेजा जायेगा।3- लामाचौड- कालादूँगी की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी बाईपास होते हुए आर०टी०ओ० रोड तिराहा/ कुसुमखेडा तिराहा से भेजा जायेगा।4- आर०टी० ओ० तिराहा- कालाढूँगी की ओर से आने वाले वाहनों को आरटीओ) रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।5- कुसुमखेडा तिराहा – ब्लॉक मुखानी की ओर से आने वाले वाहनों को आर0टी0ओ0 रोड से रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।6- छड़ैल चौराहा आर०टी०ओ० रोड/ गैस गोदाम रोड से आने वाले वाहनों को पंचायत घर की ओर भेजा जायेगा।7- पंचायतघर आर०टी०ओ० रोड से आने वाले वाहनों को शीतल होटल तिराहा की ओर भेजा जायेगा।8- गन्ना सेन्टर – रामपुर रोड से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।9.शीतल होटल- पंचायत घर से आने वाले वाहनों को बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।10- गौरापडाव- बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गोलापार की ओर भेजा जायेगा।11- तीनपानी – बरेली रोड से आने वाले वाहनों को गोलापार की ओर भेजा जायेगा12- गोलापुल तिराहा – तीन पानी की ओर से आने वाले वाहनों को गोलापार होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा।13- कुवरपुर तिराहा- चोरगलिया से आने वाले वाहनों को कोठगोदाम की ओर भेजा जायेगा।14- नारीमन तिराहा – गोलापार से आने वाले वाहनों को शटल सेवा रेलवे स्टेशन/ नगर निगम इण्टर कॉलेज से भेजा जायेगा।15- भीमताल तिराहा काठगोदाम नारीमन तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भीमताल की ओर भेजा जायेगा।16- भीमताल वाईपास तिराहा- काठगोदाम की ओर से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा।17- गोरखपुर तिराहा- खुटानी से आने वाले वाहनों को विकास भवन भीमताल पार्किंग व शटल सेवा की ओर भेजा जायेगा।18- खुटानी बैण्ड- भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़। मुक्तेश्वर भेजा जायेगा।19- नैनी बैण्ड-2- खुटानी की ओर से आने वाले वाहनों को नैनी बैण्ड की ओर भेजा जायेगा।20- रामगढ़ तिराहा – नैनीलैण्ड 2/ भवाली चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ की ओर भेजा जायेगा।21- भवाली तिराहा सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को रामगढ़ तिराहे की ओर एवं रामगढ़ तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा।22- नयापुल तिराहा शिप्रा नदी सैन्टोरियम की ओर से आने वाले वाहनों को भवाली तिराहे की ओर एवं भवाली तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा।23- रानीखेत पुल- रानीखेत पुल की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा।24- बेतालघाट पुल- बेतालघाट की ओर से आने वाले वाहनों को क्वारब की ओर भेजा जायेगा।25- पाडली तिराहा- खैरना की तरफ से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम / दुनीखाल की ओर भेजा जायेगा।26- वैली ब्रिज खैरना की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की तरफ से आने वाले वाहनो को खैरना की तरफ भेजा जायेगा.27- क्वारब पुल- अल्मोडा की तरफ से आने वाले वाहनो को नथुवाखान की तरफ भेजा जायेगा।28- ओडाखान तिराहा- नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनों को मुक्तेश्वर की ओर भेजा जायेगा।29- लक्ष्मी खान तिराहा-नथुवाखान की ओर से आने वाले वाहनों को मुक्तेश्वर / रामगढ की ओर भेजा जायेगा।30- सैन्टोरियम तिराहा- नैनीताल / ज्योलीकोट की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम पार्किंग की ओर भेजा जायेगा।31- नैनी वैण्ड 1- मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर एवं सैन्टोरियम की से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली की ओर भेजा जायेगा।32- मस्जिद तिराहा – नम्बर । बैण्ड नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों को सैन्टोरियम की ओर भेजा जायेगा।33- नम्बर-1 बैण्ड- मस्जिद तिराहा की ओर से आने वाले वाहनों को रुसी 2 की ओर एवं रुसी 2 की से आने वाले वाहनों को हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा।34- रुसी 2- नम्बर 1 बैण्ड की ओर से आने वाले वाहनों को रुसी की ओर भेजा जायेगा।35- रुसी 1- रुसी 2 की ओर से आने वाले वाहनों को मंगोली / कालाढूंगी की ओर भेजा जायेगा।





