Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- व्यापारियों के हित को लेकर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने किया अपना विस्तार, इन्हें मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी के मुखानी मंडल में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखानी मंडल के अध्यक्ष दिगंबर भोजक ने की मंच में आसीन रहे प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट, हल्द्वानी शहर अध्यक्ष डिंपल पांडे, महामंत्री परविंदर नागपाल , भूपेंद्र बिष्ट, अमित चौहान ,सत्येंद्र त्यागी, ज्योति अवस्थि, अतुल प्रताप सिंह, विशाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अन्य व्यापार मंडल भी हैं, लेकिन हम व्यापारियों के प्रत्येक हित का ध्यान रखेंगे पूरे उत्तराखंड में यह पहला व्यापार मंडल हमारे कार्यों से जाना जायेगा केवल फोटो खिंचवाने के लिए संगठन में पद न लें कार्य करके दिखाएं। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा की आज जो संगठन की हम संगठन की बुनियाद रख रहे हैं वह व्यापारियों के हितों के लिए अति आवश्यक है आज उत्तराखंड में बहुत सारे व्यापारी संगठन हैं लेकिन व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारी की आज आर्थिक जरूरत के लिए कौन सा संगठन कम कर रहा है हम हर संभव प्रयास करेंगे और हमारा संगठन लगातार छोटे व्यापारियों तक पहुंचाने की कोशिश करेगा और व्यापारियों को हर समस्याओं के निदान या परेशानी में या उनकी कोई आर्थिक परेशानी हो उसमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम लोग खड़े रहेंगे संगठन तो बनते रहते हैं मगर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड में एक मिसाल कायम करेगा।

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा हम सभी व्यापारियों से आह्वान करते हैं कि एक मंच के नीचे आ जाएं और एकता कि मिसाल कायम कर प्रदेश और देश में उत्तराखंड व्यापार संगठन को ऊंचाइयों पर पहुंचाएगे। छोटे व्यापारियों के लिए हम काम करें व्यापारियों की आवाज को दबाया ना जाए, हम सब संगठित होकर व्यापारियों की रीड़ का काम करेंगे और व्यापारियों के परेशानियों में उनके साथ खड़े रहे और उनको और उनका मनोबल बढ़ाएं और उनकी आर्थिक मदद मैं उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे। शहर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे ने कहा कि व्यापारियों के मूलभूत जरूरतों के लिए जूझना ना पड़े प्रशासन व्यापारियों के हितों के लिए काम करें व्यापारी टैक्स भरते हैं उनकी छोटी-छोटी ज़रूरतें जरूर रहते हुए पूरी हो, इधर व्यापार मंडल के मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगम्बर भोजक ने कहा हमारे नवनियुक्त मुखानी मंडल मुखानी से लामाचौड़ तक व्यापारियों के समस्याओं के लिए अग्रसर रहेंगे और नयी उर्जा के साथ काम करेंगे। मंच का संचालन प्रदेश सह प्रभारी अतुल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण व मिष्ठान वितरण हुआ प्रवक्ता मुकेश जोशी, उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, कैलाश बिष्ट, अर्जुन सिंह महामंत्री बालम जोशी, सचिव कैलाश बिष्ट, अर्जुन सिंह अर्जुन लटवाल, दीपक जोशी, वीरेन्द्र रावत ,पवन बिष्ट, उपसचिव कुन्दन गैड़ा, विरेन्द्र पाल नेगी, अंकित बिष्ट। नागेन्द्र, रोहित, दिपक भट्ट, देवेश तड़ागी, सत्यवीर, आदि 50 व्यापरी भाईयो को अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल में नये दायित्व दिये गये। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट द्वारा मनोनीत किए गए। इन्होंने व्यापारियों के हित में कार्य करने की बात दोहराई है। मौजूद रहे व्यापारी गोपाल सिंह बिष्ट,भय्यू कपिल,गगन अरोड़ा, विक्रम बर्गली, राघवेन्द्र सिंह चौहान, अमित त्यागी, सतीश खुल्बे, अजय डंगवाल ,दिपक, रोहित जोशी हर स्वरूप पाल, विरेंद्र सिंह नेगी,नरेश कपिल, विरेन्द्र सिंह, अमित मोर्या रावत, इकबाल अंसारी, रोहित कर्मयाल, देवेन्द्र मौर्य, कुलवंत सिंह, कुन्दन सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, हरिओम, आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]