Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ के जंगलों में आग ही आग, जान जोखिम में डाल… टीम के साथ आग बुझाने जंगल पहुंचे डीएफओ नैनीताल

Nainital news तराई से लेकर पहाड़ के जंगलों में इन दिनों लगातार आग लगने का सिलसिला जारी है, देर शाम नैनीताल में बल्दियाखान के पास जंगलों में आग लग गई थी, जोकि विकराल रूप ले रही थी, स्थानीय लोगों की सूचना पर डीएफओ नैनीताल टीआर बीजू लाल अपनी टीम के साथ बल्दियाखान के जंगलों में लगी आग को बुझाने में लग गए। जिससे चार घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका, वही लगातार जंगलों में लग रही आग को लेकर डीएम नैनीताल धीराज गर्भयाल ने कहा जंगल में लगने वाली आग को लेकर वन विभाग, फायर और एसडीआरएफ की टीम लगातार सतर्क है।

आग की सूचना पर टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम कर रही है, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके द्वारा किसी को भी जंगल में आग लगाए जाने की सूचना या कोई संकेत मिलते हैं तो तत्काल वन विभाग, पुलिस या प्रशासन को सूचित करें, आग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सूचना देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]