Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: STH की केंद्रीय प्रयोगशाला में आग, दो कर्मचारियों की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में देर रात एक हादसा होते होते टल गया। अस्पताल की केंद्रीय प्रयोगशाला के स्टोर रूम में अचानक आग लग गई, जिससे संवेदनशील उपकरणों और रसायनों को बड़ा नुकसान पहुँचने की आशंका बन गई थी।

जानकारी के अनुसार, स्टोर रूम में लगे एक पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी और देखते ही देखते धुआं फैलने लगा। आग की लपटें बढ़ने पर मौके पर मौजूद लैब टेक्नीशियन सूर्य प्रकाश एवं लैब अटेंडेंट सतीश भट्ट ने बिना समय गंवाए तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

दोनों कर्मचारियों ने पास मौजूद CO2 अग्निशामक सिलेंडर का उपयोग कर आग पर सीधा प्रहार किया। तेज गर्मी के कारण पंखे के प्लास्टिक हिस्से पिघलने लगे, फिर भी दोनों ने हिम्मत नहीं हारी और आग को फैलने से रोक दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही मिनटों में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पूरी लैब को खाली कराया गया। वहीं आपातकालीन सेवाओं को तुरंत बुला लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और अधिकतर उपकरण सुरक्षित रहे।

अस्पताल प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों की वीरता की सराहना की है। लैब प्रभारी ने कहा कि दबाव की स्थिति में उन्होंने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। कर्मचारियों को सहकर्मियों द्वारा “रियल लाइफ हीरो” कहा जा रहा है।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और लैब में इलेक्ट्रिक सिस्टम की रीव्यू जांच जल्द कराने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]