Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सफाई के दौरान गौ मूत्र टैंक में दम घुटने से पति-पत्नी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी में गौ मूत्र टैंक में गिरने से पति और पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिठोरिया नंबर 2 का है, जहां पर आज सुबह बदायू निवासी 40 वर्षीय मटरु लाल गौ मूत्र टैंक को साफ करने के लिए उतरा तो अचानक वह टैंक के अंदर ही बेहोश हो गया। वही यह देखकर मटरू की पत्नी 35 वर्षी रानी टैंक में चली गई और अपने पति को बाहर निकलने लगी, लेकिन टैंक के अंदर गैस से दम घुट गया और दोनों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों लोगों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। दोनो पति और पत्नी बदायूं उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और जगदीश जोशी की गौशाला में वह कई सालों से काम कर रहे थे और आज गौ मूत्र टैंक के गैस में दम घुटने से मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]