Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- CM धामी के प्रयासों से सवरेंगा चंपावत, कोलीढेक झील और टी गार्डन को लेकर कमिश्नर ने ली बैठक (वीडियो)

कुमाऊं के चंपावत जनपद को आदर्श जनपद बनाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर संभव प्रयास कर रहे हैं और पर्यटन यहां की मुख्य गतिविधि बन सकती है। जिसको लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज कोलीढेक झील और टी गार्डन के पास पर्यटन की गतिविधियां बढ़ाने को लेकर संबंधित कार्यों का अधिकारियों के साथ प्रेजेंटेशन लिया है।

जिसमें डीपीआर बनाने वाली कंपनी द्वारा कोलीढेक झील और टी गार्डन के आसपास जो भी काम पर्यटन की दृष्टिकोण से होने हैं, उसके बारे में गहनता पूर्वक जानकारी ली, उन्होंने कहा चंपावत में चाय बागान काफी नाम कमा चुका है। जहां पर्यटकों को एक दिन और रोका जा सके, उस पर काम किया जा रहा है। चाय बागान के पास हर्ट्स बनाए जा रहे है, नेचर ट्रेल्स के साथ टी म्यूजियम, जिसकी डीपीआर का गठन हो चुका है।

वही लोहाघाट के पास कोलीढेक झील जिसे सिंचाई विभाग द्वारा डेवलप किया गया है, जो देवदार के जंगलों के बीच है। ऐसी झील बहुत कम देखने को मिलती है जहां पर बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। मुख्य रूप से पार्किंग, झील का इंट्रेस, टिकट काउंटर, वोटिंग के लिए सही जगह रुकने के लिए कॉटेज, पर्यटकों के लिए सुलभ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं हो, इसको लेकर आज कंसलटेंसी एजेंसी के साथ प्रेजेंटेशन देखा गया है।

ताकि प्रारंभिक स्टेज पर कितना खर्चा आएगा, इसका आंकलन किया जा सके। उत्तराखंड की औषधि पौधे आसपास लगे जिसको लोग देखें, महिला समूह के लिए स्टॉल लगाए जायेंगे ताकि वो स्थानीय उत्पादों को बेचकर उनकी आजीविका भी चल सके।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]