Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- राष्ट्रीय खेलों के चलते गौलापार स्टेडियम के रूट पर सौंदर्यीकरण कार्य जारी, लगी 50 सोलर लाइटें

हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर तीनपानी बाईपास से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक 50 सोलर लाइटों को स्थापित किया गया है। इन सोलर लाइटों का उद्देश्य खेलों के दौरान सड़कों को रोशन करना और खिलाड़ियों व दर्शकों की सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने उरेडा के परियोजना अधिकारी सुभाष गौतम के साथ सोलर लाइटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 50 सोलर लाइटें लगाई जा चुकी हैं और आवश्यकता पड़ने पर स्टेडियम के रूट पर और लाइटें लगाई जाएंगी।

मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि जिले के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम लगातार काम कर रहा है। इस प्रयास के तहत सोलर लाइटें लगाने के साथ-साथ अन्य सौंदर्यीकरण कार्य भी किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]