उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : हीट वेव के चलते डीएम नैनीताल ने तराई के स्कूलों के समय में किया बदलाव…
डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद नैनीताल के विकासखण्ड हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग (पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों को छोड़कर) के समस्त शासकीय/अशासकीय / निजी मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में ग्रीष्म ऋतु मे हीटवेब से छात्र-छात्राओं के स्वास्थय की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 22-05-2026 से अग्रिम आदेशों तक निम्न समयसारिणी के अनुसार विद्यालय संचालन किया जायेगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।





