Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर उठे सवाल, अंकिता भंडारी केस पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या का BJP पर हमला

देहरादून: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने मामले में न्याय मिलने में हो रही देरी और निष्पक्ष जांच को लेकर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मामले में दोहरा चरित्र दिखा रही है। पार्टी ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक बेटी की हत्या के बाद उसके माता-पिता न्याय के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक परिवार को पूरा न्याय नहीं मिल पाया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि जनता के दबाव में मामले की सीबीआई जांच के आदेश तो हुए, लेकिन अब जांच ठंडे बस्ते में पड़ी है।

कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम का जिक्र करते हुए कहा कि मामले में जिनकी भूमिका को लेकर सवाल उठाए जाते रहे हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराने के बजाय संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए इसे इनाम दिए जाने जैसा बताया। हालांकि, ये कांग्रेस की ओर से लगाए गए राजनीतिक आरोप हैं।

कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी ने हाल ही में अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें न्याय की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया। वहीं, इंडिया गेट पर अंकिता के परिवार के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी कांग्रेस ने नाराजगी जताई और इसे शर्मनाक बताया।

कांग्रेस ने कहा कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष जारी रखेगी। पार्टी ने सवाल उठाया कि आखिर अंकिता को न्याय कब मिलेगा और मामले में जवाबदेही कब तय होगी?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]