Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का कड़ा विरोध, भाजपा का पुतला फूंका…

हल्द्वानी: रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ दलित चिंतक मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग ने बुधवार को कड़ा विरोध जताया। नैनीताल कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 8 अगस्त को रामलीला मैदान में मल्लिकार्जुन खड़गे ने विशाल जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद भाजपा एवं भाजपा से जुड़े संगठनों द्वारा उसी मैदान में शुद्धिकरण हवन और गंगाजल का छिड़काव किया गया। कांग्रेस ने इसे सामाजिक समानता और भाईचारे की भावना के विरुद्ध बताते हुए कड़ा विरोध जताया।

इन्दर पाल आर्य ने कहा कि किसी दलित नेता के कार्यक्रम के बाद सार्वजनिक स्थल का इस प्रकार शुद्धिकरण किया जाना केवल मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं, बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमा का अपमान है। ऐसे कृत्य सामाजिक भेदभाव और जातिगत मानसिकता को बढ़ावा देते हैं।

समन्वयक राजीव गांधी पंचायती राज, महानगर हल्द्वानी राधा आर्य ने कहा कि रामलीला मैदान में किया गया शुद्धिकरण बेहद निंदनीय है। यह केवल मल्लिकार्जुन खड़गे जी का नहीं, बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज के सम्मान और स्वाभिमान का अपमान है। कांग्रेस ऐसी भेदभावपूर्ण मानसिकता का हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगी।

जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता समय-समय पर सामने आती रही है। रामलीला मैदान की घटना सामाजिक सौहार्द और संविधान की समानता की भावना के खिलाफ है। ऐसे कृत्यों को कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संपूर्ण अनुसूचित जाति समाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा का पुतला दहन भी किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सोशल मीडिया उत्तराखंड विनोद कुमार पिन्नू,ललित जोशी,हरेंद्र बोरा,हरेंद्र क्वीरा ,नीरज तिवारी,हेमवती नंद दुर्गापाल, गोपाल राम, अर्जुन, सुरेश चंद, बहादुर राम, मनोज, चंद्र प्रकाश, हेमंत बगड़वाल, पूरन, नरेंद्र वर्मा, हेमा, प्रिया, राजपाल, भवान सिंह मेहता, गोपाल सिंह, दीपक, डिमन सिंह, चंदन सिंह, हेमंत पाठक आर्य, संजय कुमार, रोहित कुमार, विकास, राधे, टीकम चंद, ललिता आर्य, हिमांशु, केशर राम, लक्की, मोनू, इन्द्रपाल, दिनेश, हेमंती देवी, महेश प्रसाद, राजेंद्र, वीर सिंह, माया देवी, उमा शंकर, सीमा, उमा एवं गीता देवी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]