Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : VB-G RAMG योजना का कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार,विधायक अरविंद पांडेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता : गणेश जोशी

हल्द्वानी स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान VB-G RAMG योजना को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि यह योजना पहले से कहीं अधिक बेहतर बनाई गई है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जहां मनरेगा में 100 दिन की रोजगार गारंटी थी, वहीं VB-G RAMG योजना के तहत अब 125 दिन की रोजगार गारंटी दी जा रही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के बजट में भी बढ़ोतरी की गई है।
गणेश जोशी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह VB-G RAMG योजना को लेकर दुष्प्रचार कर रही है।
वहीं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि अरविंद पांडे पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके मामले में पार्टी के आला कमान ने संज्ञान ले लिया है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]