Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मॉर्निंग वॉक के दौरान सख्त दिखे कमिश्नर दीपक रावत, कर दी यह कार्रवाई

हल्द्वानी: कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार प्रातः हल्द्वानी भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के समीप सड़क पर भवन निर्माण सामग्री (रेता) डाले जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने मौके पर ही सामग्री को सीज करने के निर्देश दिए तथा 10 हजार रुपये का चालान भी कराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क मार्ग पर भवन निर्माण सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान रोडवेज स्टेशन क्षेत्र में व्यावसायिक टैक्सियों द्वारा सड़क मार्ग अवरुद्ध किए जाने की शिकायत भी सामने आई। इस पर आयुक्त ने आरटीओ एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनीताल रोड पर निर्धारित टैक्सी स्टैंड पर ही कमर्शियल टैक्सियां खड़ी कर सवारियां बैठाई जाएं। अन्य स्थानों पर सवारियां बैठाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इसके अतिरिक्त कुमाऊं आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सामग्री सड़क पर न डाली जाए, बल्कि उसे सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थान पर रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]