Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- इस बस स्टैंड संचालन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और परिवहन विभाग ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी के सितारगंज बस स्टेशन के पास कल एक बस की चपेट में 16 वर्षीय बच्चा आ गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी, परिजनों ने काफी हंगामा भी काटा, पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज बस स्टैंड पिछले कई सालों से अवैध चल रहा है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए आज प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से बस स्टैंड का स्थलीय निरीक्षण किया, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

बस स्टैंड का बारीकी से निरीक्षण किया, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि फिलहाल यहां पर बस स्टैंड संचालन करने वाले लोगों को कहा गया है, कि वह बस स्टैंड के लिए नई जगह को चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दें, पास के एक स्कूल के पीछे एक बस खड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वहां से स्टैंड का संचालन किया जा सके। पुलिस, प्रशासन, परिवहन विभाग और बस स्टैंड संचालन करने वालों की कमेटी बनाई जाएगी, इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। वही गाड़ियों के फिटनेस को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है गाड़ियों की फिटनेस की जांच परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी, यदि किसी की फिटनेस खराब पाई गई तो उनको संचालन पर रोक लगाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]