Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- वाणिज्यिक न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश ने किया शुभारंभ…

वाणिज्यिक न्यायालय कुमाऊं डिवीजन हल्द्वानी का उद्घाटन भटट काम्पलैक्स नियर टीवीएस शोरूम रामपुर रोड हल्द्वानी में मुख्य अतिथि माननीय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन में पहुंचे माननीय तिवारी, पुरोहित व थपलियाल का बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि वाणिज्य कोर्ट कुमाऊं डिविजन में बन जाने से कुमाऊं की जनता और अधिवक्ताओं को इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा, इससे पूर्व कुमाऊं की जनता व अधिवक्ताओं को अपने बहुत से वाणिज्य संबंधी कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था। लेकिन अब से उनको वाणिज्य कोर्ट कुमाऊं डिविजन हल्द्वानी में ही वह सभी सुविधाएं मिलेंगी।

इस दौरान जिला जज नैनीताल सुजाता सिंह, रजिस्ट्रार जनरल हाईकोर्ट उत्तराखंड आशीष नैथानी, एडीजे कुंवर अमरिंदर सिंह, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी प्रहलाद मीणा, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम हल्द्वानी पारितोष वर्मा, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार, अधिवक्ता राम सिंह बसेड़ा, गोविंद बिष्ट, निपेंद्र रौतेला, ललित जोशी, उमेश जोशी समेत कई अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]