Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा की हकीकत का आइना जनता को दिखाएगी कांग्रेस : विजय चंद्र

उत्तराखण्ड में सत्ता परिवर्तन का प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं लालकुआं विधानसभा के प्रभारी विजय चंद्र (पप्पू) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 3 सितंबर से शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा को लेकर खासा उत्साहित है। 4 सितंबर को परिवर्तन यात्रा लालकुआं विधानसभा में आएगी, ऐसे में लालकुआं विधानसभा प्रभारी विजय चंद्र ने कहा कि विधानसभा में 4 सितंबर को आने वाली परिवर्तन यात्रा की सभी तैयारिया पूरी कर दी गई हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ उनके द्वारा बैठक कर ली गई है, लालकुआं विधानसभा में परिवर्तन यात्रा 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक आएगी, ऐसे में कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विजय चंद का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी परिवर्तन यात्रा के जरिए भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम कर रही है।

लालकुआं क्षेत्र में भी जनता भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान है, क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल है, गौलापार और लालकुआं क्षेत्र के किसानो को हाथियों के आतंक से अभी तक छुटकारा नहीं मिल पाया है। वही गौलापार के नकायल व विजयपुर गांव के लोग आज भी पुल बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन क्षेत्र के विधायक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, ऐसे में इस परिवर्तन यात्रा से निश्चित तौर पर कांग्रेस को लाभ होगा।

आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी लालकुआं विधानसभा सीट से जीत कर जाएगा, साथ ही कांग्रेस की प्रदेश में एक बार फिर से सत्ता में वापसी होगी। आपकों बता दें विजय चंद्र उर्फ पप्पू द्वारा गंगोलीहाट विधानसभा सीट से चुनाव की दावेदारी की गई है, विजय चंद्र की प्रबल दावेदारी है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]