Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: बनभूलपुरा में NIA की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में मौलाना सहित दो गिरफ्तार

हल्द्वानी का चर्चित क्षेत्र बनभूलपुरा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह है दिल्ली ब्लास्ट की जांच। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देर रात बिलाली मस्जिद के मौलाना आसिम और उनके एक सहयोगी को हिरासत में लिया है। दोनों को उनके घर से गुप्त कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।सूत्रों के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट की जांच के दौरान एजेंसी को कुछ अहम इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालाँकि, स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं।गौरतलब है कि बनभूलपुरा इससे पहले फरवरी 2024 में हुए दंगों के कारण भी चर्चा में रहा था। और अब दिल्ली ब्लास्ट मामले से जुड़े इस नए घटनाक्रम ने एक बार फिर इलाके को सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]