Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : फायर कर्मियों के आवास हेतु फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में हुआ भूमि पूजन,कर्मचारियों के कल्याण एवं बेहतर आवासीय सुविधाओं की दिशा में नैनीताल पुलिस की पहल…

हल्द्वानी में डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में फायर सर्विस के अधिकारी/कर्मचारियों के आवास हेतु प्रस्तावित भूमि पर विधिवत भूमि पूजन किया गया।

फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारी जनपद में आपदा, अग्निकांड एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके लिए बेहतर एवं सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराना कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

भूमि पूजन के अवसर पर श्री गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) नैनीताल, श्री मिन्दर पाल, फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) हल्द्वानी सहित फायर स्टेशन हल्द्वानी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]