Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस बैंक में अचानक बजा सायरन, मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस…

हल्द्वानी में बैंक का सायरन बजने से पुलिस में हड़कम मच गया, बीती रात नैनीताल बैंक का सायरन बजने से पुलिस में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में पुलिस ने मौका मुआयना किया। साथ ही बैंक अधिकारियों को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने किसी तरह सायरन बंद कराया। जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित नैनीताल बैंक का सायरन बीती रात अचानक बजने लगा।

इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। लेकिन पुलिस को बैंक में संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। इस पर पुलिस ने बैंक के मैनेजर को कई फोन किए, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर शनिवार को पुलिस ने बैंक पहुंच कर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।

साथ ही व्यवस्था सुुधारने की हिदायत दी। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी का कहना है कि सायरन बजने के चलते बैंक में संदिग्ध गतिविधि के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया गया। लेकिन ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि बैंक में नहीं पाई गई, तब पुलिस ने चेन की सांस ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]