Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : उत्तराखंड की बेटी अन्विक्षा सिजवाली को मिला ‘नारी वंदन अवॉर्ड’, राष्ट्रीय मंच पर चमका प्रदेश का नाम…

हल्द्वानी : उत्तराखंड की युवा महिला उद्यमी अन्विक्षा सिजवाली को रियल एस्टेट, हॉस्पिटालिटी और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘नारी वंदन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

अन्विक्षा सिजवाली “सिजवाली प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स” के माध्यम से उत्तराखंड के रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं। उत्तराखंड में रियल एस्टेट जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्र में सक्रिय महिला उद्यमियों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में अन्वक्षा ने इस क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रदेश की बेटियों के लिए एक नई मिसाल कायम की है।

रियल एस्टेट के साथ-साथ उन्होंने हॉस्पिटालिटी क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके उद्यमों ने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य को नए अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।

व्यवसाय के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी प्राथमिकता देने वाली अन्विक्षा सिजवाली पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता, बच्चों को प्रकृति से जोड़ने और समुदाय के हित में विभिन्न सामाजिक पहलों से जुड़ी रही हैं। इन्हीं रियल एस्टेट, हॉस्पिटालिटी और सामाजिक कार्यों में उनके समग्र योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ‘नारी वंदन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

भारत मंडपम जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर मिला यह सम्मान न केवल अन्विक्षा सिजवाली की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड की महिला उद्यमिता और प्रदेश की बेटियों की क्षमता का भी सम्मान है। यह उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर अपने लिए नए रास्ते बनाने का सपना देखती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]