Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी का आया मामला, डिलीवरी मैन के खिलाफ कोतवाली पहुंची तहरीर

हल्द्वानी में गैस आपूर्ति व्यवस्था चरमराने के बीच कालाबाजारी का एक मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी इंडियन गैस सर्विस का डिलीवरी मैन शिब्बू आनंद बाग, वार्ड-11 में सुबह गैस सिलेंडर वितरित कर रहा था। इसी दौरान आरोप है कि उसने एक उपभोक्ता को करीब 2500 रुपये में सिलेंडर बेच दिया। इस पूरे मामले की सूचना वार्ड के पार्षद रवि जोशी द्वारा संबंधित अधिकारियों को दी गई। शिकायत के बाद हल्द्वानी गैस सर्विस के प्रबंधक ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देते हुए डिलीवरी मैन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। गौरतलब है कि हल्द्वानी में पहले से ही गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कालाबाजारी के इस मामले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी होना कई सवाल खड़े करता है… क्या सप्लाई चेन में कहीं बड़ी खामी है या फिर निगरानी तंत्र कमजोर पड़ रहा है?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]