उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : वर्कशॉप लाइन की तरफ ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम,जाम में फंसी एम्बुलेंस…
हल्द्वानी में भीषण गर्मी के बीच शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम होती हुई नजर आई,देर शाम के समय तिकोनिया वर्कशॉप लाइन से लेकर प्रेम सिनेमा हॉल और रोडवेज तक ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम होती हुई नजर आई, जिसकी चलते सनी लोग काफी परेशान दिखे,गाड़ियों की लंबी-लंबी कतार सड़क शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल रही थी वहीं गाड़ियों के जाम में एक एंबुलेंस भी फस गई जिसे काफी देर बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैफिक से निकाला गया,लगातार बढ़ती ट्रैफिक की समस्या से लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की ओर काम करने की जरूरत है।





