Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा – डीएम विनीत एवं एसएसपी पींचा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के होने वाले कार्यक्रम को लेकर किया निरीक्षण…


अल्मोड़ा – 10 जनवरी, 2024 को जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले आजीविका महोत्सव-03 में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किये जाने के सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा व मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे सहित जिला प्रशासन की टीम ने विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम टीम द्वारा आर्मी हैलीपैड पहुॅचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके पश्चात् पलटन बाजार से लाला बाजार से शिखर तिराहे तक पैदल स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि जो विद्युत तार झूल रहे है उन्हें तत्काल ठीक किया जाय। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि केबल नेटवर्क के तारों को भी ठीक किया जाय।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये साथ ही आवारा पशुओं को भी शहर से हटाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल हवालबाग पहुॅचकर विभागीय स्टॉल लगाये जाने वाले स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बनाये जा रहे मंच व आने वाले लोगों व जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाय। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की कार्यक्रम से पूर्व शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, पुलिस उपधीक्षक विमल प्रसाद, परियोजना निदेशक पुष्पेन्द्र सिह सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की टीम उपस्थित थी।

                                                       
                                            
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]