Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- अंकिता हत्याकांड के बाद अब यहां मिला गर्भवती महिला का कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। खासकर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपराधियों के हौंसले बुलंद है। अब टिहरी के थौलधार ब्लॉक के नगुण पट्टी के जामणी गांव से लापता एक विवाहिता का कंकाल 50 दिन बाद गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच मिला। महिला का कंकाल मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने उसके कपड़ों से शिनाख्त की। बताया जा रहा है कि मृतका तीन-चार माह की गर्भवती भी थी।

मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऋषिकेश अंकिता हत्याकांड के बाद अब पर्वतीय जनपद टिहरी में गर्भवती महिला का कंकाल मिलना राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल तो जरूर उठते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]