उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : बकरीद को लेकर प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर,बनभूलपुरा के इन जगहों पर निकाला गया फ्लैग मार्च…
बकरीद के पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है, आज देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसपी सिटी मनोज कत्याल,कोतवाल हल्द्वानी विजय मेहता, कोतवाल बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल एवं भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 और 17 के साथ ही विभिन्न कुर्बानी वाले स्थलों की तरफ फ्लैग मार्च निकाला गया इस दौरान वहां की सभी व्यवस्थाओं को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी द्वारा खुद मौके पर देखा गया और यह सुनिश्चित कराया गया है कि बकरीद के पर्व के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी सभी से शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद के पर्व को मनाने की अपील की गई है वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उनके पास मौजूद है जिसकी ड्यूटी लगा दी गई है सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन द्वारा नमाज को लेकर जो आदेश दिए गए हैं उसका पालन कराया जाएगा।





