Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- नैनीताल रोड स्थित एक निजी होटल को बैंक ने किया सील, अब होगी नीलामी…

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक निजी होटल को आज बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया है। होटल स्वामी द्वारा बैंक से ₹40 करोड़ का लोन लिया गया था, जिसका ब्याज मिलाकर ₹52 करोड़ हो रहे थे, होटल स्वामी पैसे देने में असमर्थ हो गए थे, जिनकी आरसी भी तहसील से काटी गई थी।

होटल स्वामी को पैसा जमा करने का मौका भी बैंक द्वारा दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा पैसा समय पर नहीं चुकाया गया, ऐसे में आज बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया है और 23 अगस्त को होटल की नीलामी की जाएगी। नीलामी ऑनलाइन होगी, यह होटल हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित है, जिसमें कुछ शोरूम भी थे, मंदी के इस दौर में होटल कारोबार को एक बड़ा झटका लगा है, इस होटल में बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही नेता अक्सर रुका करते थे और आज यह होटल सील हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]