Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़: मुवानी से बकटा जा रही मैक्सी टैक्सी खाई में गिरी, 7 की मौत

पिथौरागढ़ जनपद से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मुवानी से बकटा जा रही एक मैक्सी टैक्सी वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा सोनी पुल के पास हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया गाड़ी के अनियंत्रित होकर फिसलने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारणों की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जाएगी। घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]