Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: घर में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला सांप, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

हल्द्वानी: बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन सिंह गांव का है, जहां आज तड़के नरेश भट्ट के घर में करीब 6 फीट लंबा जहरीला सांप घुस आया। घर में सांप दिखते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही वन विभाग की स्नेक कैचर टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में जंगल में छोड़ दिया गया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के दौरान रोजाना सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]