Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- पहाड़ से लापता महिला मिली पंजाब, पुलिस ने की यह कार्रवाई…

इन दिनों पहाड़ में घर से महिलाओं का अन्य राज्यों में चले जाना आम हो गया है। पिछले महीने अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर से लापता हुई महिला पंजाब से बरामद हुई है। पुलिस सर्विलास की मदद से महिला तक पहुंची।महिला को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौप दिया है। आपको बता दे कि विगत महीने सोमेश्वर क्षेत्र से महिला जानवरों के लिए घास लेने जंगल जाने के बाद अचानक लापता हो गई थी।

इसके बाद परिजनो ने कई जगह उसकी तलाश की थी, लेकिन महिला का कहीं सुराग नहीं लगा, इसके बाद महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी सोमेश्वर थाने में दर्ज कराई थी। सोमेश्वर पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद महिला कहीं मिल ना सके।

पुलिस ने महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया, जिसकी मदद से महिला को पंजाब के होशियारपुर से बरामद किया गया है। महिला के परिजनों को बुलाकर पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी, फिलहाल महिला को सोमेश्वर पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]