Connect with us

इलेक्शन 2022

यहां झाड़ू से लिपटा दिखा तिरंगा, इस पचड़े में फंस गई आम आदमी पार्टी…

उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों को लेकर जुटी आम आदमी पार्टी एक बड़े पचड़े में फंसती नज़र आ रही है। दरअसल हल्द्वानी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में तिरंगे का अपमान होने का मामला सामने आया है। वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

वहीं तस्वीरों के सामने आने के बाद अब लोगों की ओर से प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जा रही है जिसके बाद शिकायत मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं वहीं मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल बीते दिन हल्द्वानी में चुनावी तैयारी को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो था। इस दौरान भारी मात्रा में कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए लोग सड़कों पर नजर आए। इसके अलावा केजरीवाल के रोडशो में झाड़ू के साथ तिरंगा लिपटा हुआ दिखा। देशभक्त लोगों के मन में पार्टी को लेकर आक्रोश भर गया है इसके साथ ही लोग अब मामले में जल्द ही कार्यवाही करके दोषी लोगों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]