Connect with us

इलेक्शन 2022

कांग्रेस नेता खजान पांडेय का पीसीसी चीफ ने लौटाया सम्मान, खजान पांडेय ने कही ये बात…

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव खाजन पांडे को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा पार्टी से यह कहकर निष्कासित कर दिया गया, कि उन्होंने हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ दुष्प्रचार किया था, हल्द्वानी नगर निगम से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में सुमित हृदयेश ने चुनाव लड़ा था और वह कुछ अंतर से चुनाव हार गए थे, जिसके पास पार्टी द्वारा कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान पांडे को निलंबित कर दिया गया था।

बावजूद इसके खाजन पांडे ने कॉन्ग्रेस पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर धरातल पर काम करते रहे, ऐसे में आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्र लिखकर यह कहा है की खजान पांडे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उनके निष्कासन से संबंधित को भी पत्र या अभिलेख पार्टी के पास नहीं है। ऐसे में उनका निष्कासन की बातें पूरी तरह से गलत है और कांग्रेस के मजबूत स्तंभ के तौर पर पार्टी के साथ खड़े हैं।

वह पहले की तरह मजबूत कांग्रेसी के तौर पर काम करते रहेंगें, वही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा लिखे गए पत्र के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान पांडे ने गणेश गोदियाल का धन्यवाद किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]