Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- रफ्तार पकड़ने लगा सपा प्रत्याशी शुऐब अहमद का जन सम्पर्क… बढ़ने लगा सपा का कुनबा।

Haldwani news समाजवादी पार्टी के साथ युवाओं का कारवां लगातार बढ़ रहा है। सपा प्रत्याशी शुएब अहमद जहां विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर दूसरे दलों से जुड़े युवा भी लगातार सपा की नीतियों से प्रभावित होकर शुएब अहमद के समर्थन में आगे आ रहे हैं। गुरुवार देर रात कांग्रेस के झूठे और कोरे आश्वासनों से आजिज़ आकर शारिक सिद्दीकी, रोबिश सिद्दीकी, हसीन, शानू के साथ सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की।

सपा प्रत्याशी शुएब अहमद ने सभी नए सदस्यों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सपा ज्वाइन करने वाले इन युवाओं ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को सिर्फ कोरे आश्वासन दिए हैं। कांग्रेस ने हमें लंबे समय तक गुमराह किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे, नगर अध्यक्ष अख्तर अली, ज़ियाउद्दीन कुरैशी, रेहान मियां, मोहम्मद शाहिद, अनम मलिक, इकराम लालू, मुशीर नवाब, समेत सभी समर्थक व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]