Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- अंकिता के परिजनों से मिले नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, दी सांत्वना…

अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेश में आक्रोश फैलता नज़र आ रहा है। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पौड़ी जिले की ग्राम सभा डोभा- श्रीकोट के बरसूड़ी (धोरों) तोक में स्वर्गीय बिटिया अंकिता के माता-पिता और परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। यशपाल आर्य ने कहा सरकार नें अपनें रसूखदार नेता को बचाने के लिए रिजॉर्ट पर बुल्डोजर फिराकर सबूत नष्ट करने का काम किया गया।

उन्होंने पीड़ित परिवार से आग्रह किया है कि वे सीबीआई की जांच के लिए पत्र लिखें, कांग्रेस न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र भंडारी, जिलाध्यक्ष पौड़ी विनोद नेगी, सरिता नेगी, रेखा भंडारी, कमला रावत, दीपक असवाल, नितिन बिष्ट, आशिष नेगी, मोहित, युद्धबीर रावत, राजेश चमोली, शिव कुमार रतूड़ी, कुलदीप रावत, संजय डबराल, सहित कई कांग्रेसियों ने अंकिता के परिजनों को सांत्वना दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]