Connect with us

इलेक्शन 2022

स्वर्गीय एनडी तिवारी की पुण्यतिथि में उमड़ा जनसैलाब, हरदा व यशपाल ने दी श्रद्धांजलि, कही यह बात।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि और जयंती के मौके पर आज कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया के आवास हल्द्वानी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और स्मृति पदयात्रा के दौरान पहुंचे।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा उत्तराखंड के लिए किए गए कार्य को याद किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का जीवन लोगों के लिए समर्पित रहा, उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग, हर समाज के लिए काम किया है।

जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, लोकतंत्र में विश्वास करने वाले नेता होने के साथ ही वह विनय शील और हिमालय की तरह उनका पूरा स्वरूप था। जिसे लोग आजीवन भर याद रखेंगे, वहीं कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने स्वर्गीय एनडी तिवारी की पुण्यतिथि और जयंती पर कहा कि एनडी तिवारी जी का मेरे जीवन में काफी योगदान रहा है, यूथ कांग्रेस की राजनीति से लेकर कांग्रेस की मुख्य राजनीति तक अहम योगदान रहा है, मैं आज जो भी हूं वह स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी की देन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]