Connect with us

इलेक्शन 2022

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की स्मृति यात्रा निकालकर मनाएंगे जयंती व पुण्यतिथि : दीपक

उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक ब्ल्यूटिया ने स्वर्गीय पंडित नारायण तिवारी स्मृति यात्रा का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। दीपक ब्ल्यूटिया का कहना है कि पंडित नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मैं मुख्यमंत्री के साथ केंद्र में बड़े पदों पर रहने पर विकास के तमाम ऐसे कार्य किए।

जिससे आमजन का फायदा हुआ आज तिवारी जी हम सबके बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी यादें आज भी सभी के दिलों दिमाग में जीवित है, जिसको लेकर एक स्मृति यात्रा निकाली जा रही है, जो कि काठगोदाम स्थित उनके कैंप कार्यालय से होकर नैनीताल रोड के रास्ते स्वराज आश्रम कार्यालय हल्द्वानी पहुंचेगी, जिसमें कांग्रेस में घर वापसी करने वाले यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव भी मौजूद रहेंगे। स्वराज आश्रम कार्यालय में पंडित नरेंद्र तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]