Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- आदि कैलास यात्रा का पहला दल काठगोदाम से हुआ रवाना, साहस और खूबसूरती से भरी होगी यह यात्रा…

Haldwani news कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित आदि कैलास यात्रा आज से शुरू हो गई है। हल्द्वानी के काठगोदाम से शुरू होने वाली आठ दिवसीय यात्रा का पहला पड़ाव पिथौरागढ़ है। हालांकि उच्च हिमालय क्षेत्र में लगातार बारिश और हिमपात के चलते यात्रियों के लिए यह यात्रा साहस और खूबसूरती से भरी होगी।

आदि कैलास यात्रा का पहला दल जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 19 यात्री हैं। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में आदि कैलास यात्रियों का एमडी केएमवीएन विनीत तोमर,जीएम एपी वाजपेई ने अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ भव्य स्वागत किया और यात्रियों से निवेदन भी किया की यात्रा के दौरान उच्च हिमालय क्षेत्र में किसी भी तरह की दिक्कत होगी तो वह तत्काल यात्रा गाइड को सूचित करें। वही यात्रियों ने बताया की वह आदि कैलास की यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं, उन्हें बाबा भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]