Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कच्ची शराब की तस्करी करने वालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया भंडाफोड़…

Haldwani news हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कच्ची शराब की तस्करी करने वालों का भंडाफोड़ किया है, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने दमूवाढूंगा के मल्ला प्लाट के पास एक घर में छापेमारी करते हुए कच्ची शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। वही मौके से कच्ची शराब की तस्करी करने वाला युवक फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की उन्हें कच्ची शराब की तस्करी की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि गैलन में कच्ची शराब रखी हुई थी, साथ ही कई सारे कच्ची शराब के पाउच भी थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।

बताया जा रहा है कि अभियुक्त फास्ट फूड की दुकान चलाता है और वहां पर भी वह कच्ची शराब की तस्करी करता था, फिलहाल आबकारी विभाग को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]