उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में 20 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त
हल्द्वानी: शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाकर लाइन नंबर-1 स्थित ईदगाह के पास नालियों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया है,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि नालियों पर अवैध निर्माण होने के कारण बरसात के पानी निकासी नहीं हो पा रही था, जिससे सड़कें जलमग्न हो रही थीं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन की ओर से पूर्व में अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई लोगों ने आदेश का पालन नहीं किया।
इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए नालियों पर बने 20 से अधिक अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




