Connect with us

उत्तराखण्ड

देखिए एक ऐसा वीडियो जिसने आम आदमी पार्टी की खोली पोल…

उत्तराखण्ड में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुकी है। भाजपा द्वारा पांच सालों किये गए कामो को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा सवाल पूछे जा रहें है।

इसी बीच एक वायरल वीडियो दिल्ली से उत्तराखण्ड आ पहुचा है। जिसमें आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी दिनेश मोहनिया के विधानसभा संगम विहार का बताया गया है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा बताया गया है कि उत्तराखण्ड वालों सावधान हो जाओ आप के विधायक और उत्तराखण्ड प्रभारी दिनेश मोहनिया के विधानसभा क्षेत्र संगम विहार में बारिश के बाद तालाबो में रोड तब्दील हो चुकी है।

सड़क पर वाहन के वजाय नाव का प्रयोग किया जा रहा है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार नगर निगम और केन्द्र सरकार का हस्तक्षेप के नाम पर अपनी जिम्मेदारियों से कई बार बच जाती है। उत्तराखण्ड में प्रचार करने वाली आम आदमी पार्टी की पोल दिल्ली में किस तरह खुल गई है।

इस वीडियो में बताया गया है। रोजगार, पलायन, पर्यटन छोड़ बिजली फ्री के एजेंडे पर काम कर रही आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ़्तख़ोरी को बढ़ावा देने के साथ साथ सिर्फ वोटरों को लुभाने के काम किया जा रहा है। उत्तराखण्ड को लेकर आप का कोई भी विजन साफ नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]