Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर : मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक,प्रत्येक मण्डी समिति में खुलेंगे 5-5 बड़े रिटेलर काउंटर…

रूद्रपुर : उत्तराखण्ड मण्डी परिषद के मा० अध्यक्ष, डा० अनिल कपूर डब्बू एवं विपणन बोर्ड द्वारा अधिकारियों एवं मंडी सचिव के साथ मंडी निदेशालय में बैठक की। बैठक में मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड के आमजनमानस को फल एवं सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर मिल सके तथा मंहगाई से किस प्रकार राहत दी जा सके, इस संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय किया गया कि प्रत्येक मण्डी समिति में 05-05 बड़े रिटेलर काउंटर खोले जायेंगे, जिसके माध्यम से जनता को सस्ते एवं उचित मूल्य पर फल एवं सब्जी एवं दैनिक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी जायेंगी।
मा0 अध्यक्ष ने सभी मंडी सचिवों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन 03 सदस्यीय सचल दल का गठन करते हुए प्रतिदिन बाजार का भ्रमण करेंगे एवं फल तथा सब्जियों का दैनिक खुदरा दरों का आंकलन कर प्रतिदिन बोर्ड मुख्यालय को सूचना उपलब्ध करायेंगे। उन्होने निर्देश दिये कि समिति के अधीन आने वाले क्षेत्र के प्रत्येक खुदरा व्यापारी को लाईसेंस जारी किया जायेगा कहीं भी आम उपभोक्ता को किसी प्रकार की मंहगाई की मार न पड़े और उपभोक्ता को सस्ते दरों में सामाग्री उपलब्ध हो इसकी चिंता सचल दल करेगा, इसके अतिरिक्त मोबाईल वैन के माध्यम सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। मा० अध्यक्ष ने कहा गया कि मा० मुख्यमंत्री द्वारा आम जनता के हित में इस प्रकार के निर्देश दिये गये है जिसका अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा सीजन एवं पर्यटन सीजन में कहीं भी आम जनता एवं पर्यटकों को महंगी सामग्री बेचता हुआ कोई पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

एमडी हेमन्त वर्मा,प्रबंधक निर्मला बिष्ट, वित्त नियंत्रक जुबक मोहन सक्सेना आदि मौजूद थे व सभी मंडी सचिव वर्चुअल जुड़े थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]