Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर: मण्डी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू के निर्देश पर बिना लाइसेंस फल सब्जी बिक्री पर मंडी सचिव की सख्ती, 10 दिन में लाइसेंस लेना अनिवार्य

रुद्रपुर: प्रदेश में फल एवं सब्जियों के बढ़ते दामों से आम जनता को राहत दिलाने के लिए उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड ने सख्त कदम उठाए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर “डब्बू” के निर्देश पर 17 अप्रैल 2026 को सभी मंडी समितियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पाया गया कि मंडी क्षेत्रों में कई फुटकर व्यापारी बिना लाइसेंस के कारोबार कर रहे हैं और मनमाने दामों पर फल-सब्जियां बेच रहे हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। इसे देखते हुए सभी फुटकर व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर रोजाना मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंडी समितियों को निर्देशित किया गया है कि बिना लाइसेंस कारोबार कर रहे व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाकर 10 दिनों के भीतर उन्हें फुटकर श्रेणी के लाइसेंस जारी किए जाएं। साथ ही, प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट विपणन बोर्ड को भेजना भी अनिवार्य किया गया है।
आम जनता को सस्ती दरों पर फल-सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश की मंडियों में फुटकर काउंटर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मंडी स्थलों पर स्थान चिन्हित कर पांच दिनों के भीतर अस्थायी काउंटर तैयार किए जाएंगे।
रुद्रपुर मंडी समिति के सचिव विश्वविजय सिंह देव ने स्थानीय स्तर पर बैठक कर दो चार-सदस्यीय सचल दलों का गठन किया है, जो बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और लाइसेंस जारी कराने की प्रक्रिया को तेज करेंगे।
इसी क्रम में शुक्रवार को रुद्रपुर की पुरानी सब्जी मंडी, खेड़ा क्षेत्र और बाजार में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यापारियों को मूल्य सूची लगाने, उचित दरों पर बिक्री करने और 10 दिन के भीतर लाइसेंस प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]