Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर: राहुल दरमवाल ने रैली निकाल दिखाई चुनावी ताकत, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ठोकी दावेदारी, बोले- लंबे समय से जनता के बीच रहकर उठा रहा हूं क्षेत्रीय मुद्दे

रामनगर: उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में रामनगर में वरिष्ठ पत्रकार राहुल दरमवाल ने रविवार को रैली निकालकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का प्रदर्शन किया। आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी कर रहे राहुल दरमवाल की रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी देखने को मिली।रैली के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल दरमवाल ने कहा कि वह लंबे समय से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और लगातार जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उन्हें उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर अभी काफी काम किए जाने की जरूरत है।उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर वह अपने युवा साथियों के साथ टीम बनाकर लगातार सक्रिय हैं और आगे भी जनता के बीच रहकर क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते रहेंगे। राहुल दरमवाल ने दावा किया कि रैली में किसी राजनीतिक दल का बैनर लगाए बिना बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और ऐसे जनप्रतिनिधि की अपेक्षा रखती है, जो उनकी समस्याओं को समझे और उनके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करे। रैली के जरिए राहुल दरमवाल ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक दावेदारी के संकेत भी दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]