Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल : 78वे स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया ध्वजारोहण,आजादी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

78वें स्वतंत्रता दिवस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल स्थित अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया कमिश्नर दीपक रावत ने ध्वजारोहण के बाद आजादी के वीरों को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ध्वजारोहण कार्यक्रम में कमिश्नरी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे कमिश्नर दीपक रावत ने अपने संबोधन में कहा देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों से मिली है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद कराया ऐसे में उनके बलिदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने सभी लोगों से एकता भाईचारा बनाने की अपील करते हुए सभी से कहा हम एक होंगे तभी जाकर हमारा राज्य और हमारा देश आगे बढ़ेगा क्योंकि हम सबके लिए देश पहले है उसके बाद अन्य चीज हैं देश की एकता अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखना हम सब की अहम जिम्मेदारी है, 78वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कमिश्नर दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी लोगों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी से शांतिपूर्वक आजादी का पर्व मनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]