Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल- चार दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला शव

Nainital news ज्योलिकोट क्षेत्र के नलेना में एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने 112 के माध्यम से पुलिस को दी, सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम के द्वारा युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। ज्योलिकोट चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार्तिक 19 वर्ष का था, वह अपने चार दोस्तों के साथ गांव की नलेना तालाब किनारे पिकनिक मना रहे थे।

इसी दौरान युवक नहाने के लिए तालाब में चला गया जिसमें युवक डूब गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने आनन फानन में यह सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव रेस्क्यू कर तालाब से बाहर निकाल कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]