Connect with us

इलेक्शन 2022

लो जी… मंत्री यशपाल को लेकर भगत ने मीडिया के लिए कही यह बात… (वीडियो)

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के आवास पर कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने के बाद देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक सियासी गलियारों में अलग-अलग तरीके चर्चाएं चलने लगी थी, ऐसा माना जा रहा है की कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य लंबे समय से अपनी ही सरकार से नाराज चल रहे हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल उनके आवास पर कल मुलाकात करते हुए उनसे बातचीत की और उनकी नाराजगी को दूर करने का काम किया, वही आज हल्द्वानी में सरकार के वरिष्ठ मंत्री बंशीधर भगत ने इस पूरे घटनाक्रम का ठीकरा मीडिया पर फोड़ते हुए कहा की यह सब मीडिया की मनगढ़ंत बाते है।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का कहना है की हम सब एक परिवार हैं, अक्सर बड़े लोग छोटे लोगों के यहां जाते हैं जिससे उनका सम्मान बढ़ता है, यदि कल मुख्यमंत्री मेरे आवास आ जाय तो मेरी नाराजगी की खबरे आ जायेगी जो की गलत है, वही कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा हरक सिंह रावत की अनदेखी करने के दिए गए बयान को लेकर बंशीधर भगत का कहना है की हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और किसी की कोई नाराजगी नहीं है, हरीश धामी दूसरी पार्टी के विधायक हैं और यह उनका व्यक्तिगत बयान है।

इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है, उनका कहना है कि वो खुद जन्म से लेकर अभी तक जनसंघ से लेकर जनता पार्टी और अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं। ठीक उसी प्रकार से हरक सिंह रावत भी भाजपा के एक अहम कार्यकर्ता है जहां उनकी पार्टी या सरकार से कोई नाराजगी नहीं है।

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]