उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : उज्जैन निवासी का गुम बैग सीसीटीवी फुटेज एवं अथक प्रयासों से सकुशल बरामद, यात्री ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार…
*उज्जैन (मध्य प्रदेश) निवासी का गुम बैग सीसीटीवी फुटेज एवं अथक प्रयासों से सकुशल बरामद, यात्री ने नैनीताल पुलिस का जताया आभार।**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं जनसेवा हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में रेलवे स्टेशन हल्द्वानी क्षेत्र में एक यात्री द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा में आकर सूचना दी गई कि उनका बैग कहीं गुम हो गया है। पूछताछ में *अपना नाम भगत राम पुत्र लाल सिंह निवासी सुजालपुर उज्जैन, मध्य प्रदेश* बताया। यात्री ने बताया कि वह *सुबह लगभग 11:00 बजे रेलवे स्टेशन हल्द्वानी* से टेंपो में बैठकर गोरखपुर जाने के लिए निकला था। यात्रा के दौरान उसका बैग टेंपो में ही छूट गया, जिसमें उनके *कपड़े, दवाइयाँ, मोबाइल चार्जर, खाने-पीने का सामान, दो रेल टिकट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड* सहित अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था।सूचना प्राप्त होने पर कानि0 मोहम्मद यासीन एवं कानि0 लक्ष्मण राम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आस-पास के *सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन* किया गया। साथ ही *टेंपो स्टैंड पर जाकर चालकों एवं अन्य व्यक्तियों* से विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस कर्मियों द्वारा अथक प्रयास एवं सूझबूझ से जानकारी एकत्रित कर संबंधित टेंपो एवं बैग का पता लगाया गया।लगातार प्रयासों के फलस्वरूप गुम हुआ बैग सकुशल बरामद कर उसमें रखे समस्त सामान का मिलान करने के उपरांत उसके *वास्तविक स्वामी भगत राम* को सुपुर्द किया गया।*अपना महत्वपूर्ण सामान एवं दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, संवेदनशीलता एवं जनसेवा भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।**पुलिस टीम :-*1- कानि0 मोहम्मद यासीन2- कानि0 लक्ष्मण राम*नैनीताल पुलिस — मित्रता, सेवा, सुरक्षा।**मीडिया सेल**जनपद नैनीताल*





