Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड कांग्रेस में प्रीतम सिंह बने नेता प्रतिपक्ष, गणेश गोदियाल को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर से नेतृत्व परिवर्तन हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया, सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश के निधन के बाद से इन पदों पर नए चेहरे को लाए जाने की कवायद चल रही थी। दिल्ली में कल देर रात तक कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद सर्वसम्मति से आलाकमान को निर्णय बता दिया गया था, आलाकमान ने अपने निर्देश देते हुए प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष और जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

जिस प्रकार से भाजपा द्वारा गढ़वाल मंडल से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं उसी पर कांग्रेस भी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष गढ़वाल मंडल से बना रही है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाकर पार्टी प्रमोट करने जा रही है, उनके पास से पंजाब के प्रभारी की जिम्मेदारी भी हटाई जा रही है।

साथ ही हरीश रावत ने साफ कहा है कि अगर उनसे उत्तराखण्ड में काम लिया जाएगा तो प्रदेश अध्यक्ष उनकी पसंद का होना चाहिए, इसीलिए गणेश गोदियाल का नाम आगे किया गया है, गोदियाल हरीश रावत के करीबी भी माने जाते है। ऐसे में कांग्रेस 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]