Connect with us

उत्तराखण्ड

पहाड़ो में सड़क चौड़ीकरण के बहाने हरे-भरे पेड़ो को लगाया जा रहा हैं ठिकाने… देखिए वीडियो।

पहाड़ो में बारिश के चलते लगातार भूस्खलन की खबरें आ रहीं हैं। लगातार हो रहें भूस्खलनों से पर्वतीय सड़क मार्गो पर खतरा बना हुआ है।

वही दूसरी तरफ इन दिनों पहाड़ो की सड़कों में चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसमें हरे-भरे पेड़ो को जेसीबी मशीनों द्वारा उखाड़ा जा रहा है। जेसीबी मशीन द्वारा हरे पेड़ को उखाड़ने का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

जिसमे बताया जा रहा है कि वह गरमपानी से अल्मोड़ा के बीच सुयालबाड़ी का है। आप भी इस वीडियो को देखिए किस तरीके से हरे पेड़ो का दोहन किया जा रहा है। पहाड़ो में चल रहे मोटर मार्गो का कार्य मशीनों द्वारा किया जाता है, जो कि चट्टानों की उम्र कम करतें हैं, लगातार हो रहे भूस्खलन भी उसी की वजह है।

ब्रिटिशकाल में बनी पहाड़ो की अधिकतर सड़के अभी भी सुरक्षित हैं, क्योंकि उस समय मैनुअली या मजदूरों द्वारा कार्य किया जाता था। जबकि अब मशीनों और ब्लास्टिंग का सहारा लेकर काम किया जा रहा है, जो चट्टानों को कमज़ोर करने का काम कर रहें हैं।

Continue Reading
You may also like...

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]