Connect with us

इलेक्शन 2022

आगामी विधानसभा चुनाव के लिये महिला कांग्रेस को मजबूत करने में जुटी मीमांशा…

2022 के विधानसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने पूर्व छात्रा नेता मीमांशा आर्य को महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है, ऐसे में आज नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मीमांशा आर्य ने हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत की उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में जिस तरीके से प्रदेश सरकार ने राज्य की जनता को गुमराह करने का काम किया है, 2022 में राज्य की जनता बीजेपी सरकार को सत्ता से दूर करने का मन बना चुकी है।

क्योंकि देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है, उससे देश की जनता बहुत त्रस्त है। बीजेपी सरकार ने पांच साल पहले जिन वादों को जनता से किया था, आज वादे केवल वादे ही बनकर रह चुके हैं, विकास के नाम पर केवल जनता को छला गया है। लिहाजा कांग्रेस में महिलाएं अपनी भागीदारी तय करेंगे और आने वाले चुनाव में महिलाएं बढ़-चढ़कर बीजेपी के खिलाफ काँग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]