Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: (नेशनल गेम्स) फुटबॉल मैच में दिल्ली ने सर्विसेज को हराकर दर्ज की जीत, खिलाड़ी बोले शानदार है फुटबॉल मैदान

हल्द्वानी: 38वें नेशनल गेम्स के तहत हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आज फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें दिल्ली ने सर्विसेज को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन दिल्ली की टीम ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।दिल्ली की ओर से पहला गोल आदित्य ने किया, जबकि ताऊथाग ने दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। वहीं, सर्विसेज की टीम की ओर से एकमात्र गोल हुआ, लेकिन वह मैच को बराबरी पर नहीं ला सके।मैच के बाद खिलाड़ियों ने पत्रकारों से बातचीत में हल्द्वानी मिनी स्टेडियम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ग्राउंड इंटरनेशनल स्तर का है, जो देश में बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है। खिलाड़ियों ने उच्च स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए खेल विभाग, इवेंट कंपनी, स्थानीय प्रशासन और पुलिस का आभार जताया। हल्द्वानी में इस प्रकार के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन से उत्तराखंड में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]